पहंदा(अ) कलेक्टर दुर्ग डॉ. सर्वेश्वर आनंद भूरे और जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सचिदानंद आलोक ने पहंदा गौठान का निरीक्षण किया ,छ्त्तीसगढ़ शासन की योजना नरवा गरवा घुरव बाड़ी के तहत गौठान में गोबर से चलने वाली प्लान्ट का निर्माण क्रेडा द्वारा किया गया है जिसपर से गोबर गैस के द्वारा बिजली उत्पादन करने की प्रक्रिया चालू किया जा रहा है,कलेक्टर ने गौठान के प्लांट का निरीक्षण कर क्रेडा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौठान में एल ई डी लाइट की व्यवस्था कर उसे गोबर गैस से संचालित करने निर्देशित किया गया तथा गौठान में पशू सेड की मांग सरपंच, उपसरपंच किया द्वारा किया गया जिसपर कलेक्टर महोदय ने जिला ceo को तत्काल निर्देशित कर दस लाख की राशि सेड हेतु देने कहा गया,जिसपर सरपंच और सभी ग्रामीणों ने कलेक्टर के तत्काल निर्णय से उनका आभार व्यक्त किया। कलेक्टर के साथ जिला और जनपद के अधिकारियों के साथ क्रेडा के अधिकारी से साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू,सरपंच मोहन साहू,उपसरपंच सुरेन्द्र साहू,सचिव अरुण निर्मलकर,ग्रामीण अश्वनी साहू,दीपक साहू,राजकुमार बघेल,कुलेश्वर साहू,फणीश साहू,पवन यदु,प्रकाश यदु,टीकाराम साहू के साथ साथ सभी विभागों के कर्मचारी व ग्रामीण साथ रहे

