गोण्डाहुर थाना द्वारा क्षेत्र के लोगो को साइबर अपराध व यातायात नियमों के सम्बंध में जागरूक किया गया जा रहा

रिपोर्टर:अंकित बाला

  • सुदूर संवेदन शील ग्राम खुरूस बोडी में युवा वर्ग को खेल सामग्री बेट बॉल स्टंप वितरित किया गया

कांकेर/गोण्डाहुर। थाना गोण्डाहुर क्षेत्र के ग्राम हाँकेर, खुसबोडी में में पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर के दिशानिर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पखांज़ूर व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांज़ूर के मार्गदर्शन में वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए बढ़ते साइबर अपराध की रोकथाम, स्वच्छता, बाल व महिला संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक व रोकथाम व आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना को मद्देनजर यातायात जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु थाना गोंडा हुर स्टाफ के द्वारा साइबर जागरूकता एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र के लोगो को साइबर अपराध व यातायात नियमों के सम्बंध में जागरूक किया गया साथ ही साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर155260 पर अपनी समस्या का समाधान करने व ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की समझाइस दिया सतर्कता व जागरूकता ही बचाव पर लोगो को जागरूक किया गया एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत ग्राम वासियो को यातायात नियमों को बताकर गंभीरता से पालन करने की समझाइस दिया गया तथा साथ ही गाड़ी के दस्तावेज व लाइसेंस अपने पास रखने तथा भविष्य में हमेशा वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने हेतु हिदायत दी गई।

स्वच्छता व बाल व महिला संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक व रोकथाम हेतु सुझाव देते हुए आस पास होने वाले अपराधों की तुरंत सूचना देना हेतुहिदायत दी गई। सुदूर संवेदन शील ग्राम खुरूस बोडी में युवा वर्ग को खेल सामग्री बेट बॉल स्टंप वितरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *