जिला कलेक्टर दुर्ग के निर्देशानुसार एवं CMHO दुर्ग डॉ गंभीर सिंह ठाकुर तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ CBS बंजारे के मार्गदर्शन में जिला पंचायत दुर्ग के सभागार में RCH/MCH एंट्री के संबंध में दो दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत आज दिनांक 23/09/21 को जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुगम सावंत एवं जिला डाटा मैनेजर राखी सोनी द्वारा ट्रेनिंग दी गई।
इस संबंध में खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी विक्रम सिंह रामटेके ने मीडिया को बताया कि भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की योजना है कि माता एवं शिशु मृत्यु दर कम हो और यह तभी संभव है जब हर गर्भवती माता को समय पर स्वास्थ्य सेवा मिल सके, इसी को दृष्टिगत रखते हुए, आज ब्लॉक निकुम ग्रामीण ,अर्बन दुर्ग,भिलाई,चरोदा के खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर्स, LHV, ब्लॉक डाटा मैनेजर, डाटा एंट्री ऑपरेटरों की MCH/RCH एंट्री की अब तक की उपलब्धियों की उप स्वास्थ्य केंद्र वार समीक्षा की गई। जनसंख्या के अनुपात में पिछले वर्ष की तुलना में गर्भवती एवं जन्म पंजीयन के अनुपातिक उपलब्धि की भी समीक्षा की गई तथा उपलब्धि हासिल करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।
