छुरा:- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कचना धुरवा महाविद्यालय के तत्वाधान में महाविद्यालय प्रांगण,खेल मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता लाने का संदेश दिया।महाविद्यालय के प्राध्यापक आर आर कुर्रे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी टी के निर्मलकर, सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती एन यादव,एवं भूगोल विभाग के प्राध्यापक पी के यादव, अंग्रेजी विषय के प्राध्यापक व्ही के यादव,डीएलएड विभाग के प्रमुख के आर साहू,सुश्री आरती साहू,डी के निषाद,टिकेश्वर निर्मलकर,हरि राम यादव उपस्थित रहे।इस दौरान छात्र छात्राओं एवं स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी श्री कुर्रे ने रासेयो के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए।वहीं क्रीड़ा प्रभारी टी के निर्मलकर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है यहां पढ़ाई के साथ साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से छात्र छात्राएं अंर्तराष्ट्रीय विश्वविद्यालयीन तक के कार्यक्रमों में प्रतिभा के माध्यम से कचना धुरवा महाविद्यालय एवं छुरा क्षेत्र का नाम रोशन किए हैं।महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय के समस्त गतिविधियों में प्रतिभागी बनकर सदा उत्तरोत्तर आगे बढ़ते रहने की कामनाएँ व्यक्त किए एवं कार्यक्रम अधिकारी ने 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाने हेतु स्वयंसेवको को तैयार किए।

