सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ की बैठक।

लोकेश्वर सिन्हा

गरियबन्द , भारतीय जनता पार्टी महासमुंद के जिला कार्यालय में सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम भारत माता के तेल चित्र में दीप एवं पुष्हार से पूजा अर्चना कर एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बैठक प्रारंभ की गई। पूजा अर्चना प्रसाद अतिथियों का गमछा एवं पुष्प हार से स्वागत किया गया।
बैठक में विधिक सलाहकार एवं संभागीय प्रभारी श्री साव ने सुचना का अधिकार नियम कानून की बारीकी से जानकारी प्रदान की। कांग्रेस शासन काल में विभिन्न विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए और विभागों में पारदर्शिता के साथ काम करने के लिए सूचना के अधिकार का प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के सदस्यों को विधिक जानकारी प्रदान की गई।और सम्बंधित विषयों के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें प्रमुख रुप से अखिलेश साव (विधिक सलाहकार एवं रायपुर संभागीय प्रभारी ) भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, पूर्व विधायक एवं प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ विमल चोपड़ा, प्रीतम सिन्हा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ एवं जिला प्रभारी महासमुंद, डॉ गजानन अग्रवाल जिला संयोजक, चन्द्रिका चौबे, अजय चोपड़ा, अजय खरे, शुकदेव वैष्णव, खेमराज बघेल एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *