आम जनता के प्रति पूरी जिम्मेदारी के साथ सेवा करने वाले कोरोना वारियर्स सांसद विजय बघेल ने किया सम्मान

पाटन। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का जन्मदिवस 17 सितम्बर के अवसर पर भाजपा उत्तर मंडल पाटन ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट पाटन में कोरोना काल मे बढ़चढ़ कर कोरोना मरीजो के सेवा करने वाले कोरोना वारियर्स डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, केंद्र के अन्य कर्मचारियों का शाल, साड़ी एव श्री फल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल ने सभी का सम्मान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री  सदैव गरीब,वंचित, दलित , आदिवासियों, पिछड़ों एवं किसानों के कल्याण हेतु समर्पित रहते हैं। यह सुखद संयोग है कि  नरेंद्र मोदी का गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 07 अक्टूबर 2001 के बाद से 20014 को देश के प्रधानमंत्री पद पर सेवा करते हुए 07 अक्टूबर 20021 को 20 वर्ष का कार्यकाल जनता के आशीर्वाद से पूरा होने जा रहा है। अतः 17 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक ” सेवा और समर्पण अभियान ” के रूप में अपने अपने बूथ स्तर पर  स्वच्छता अभियान , हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण, वैक्सीन लगाने लोगों को प्रेरित करना, कोरोना से सुरक्षित रहने की सावधानियों को बताना, गरीब कल्याण योजना के तहत अतिरिक्त चाँवल पी डी एस दुकान से दिलाना इसके अलावा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे आवास योजना,नल जल योजना,उज्ज्वला योजना,जनधन योजना ,किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी देकर जनता को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सभी कॅरोना वारियर्स ने अपने अपने कार्यो का निर्वहन करते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ लोगो की सेवा की है इसके लिए आप सब को जितनी भी धन्यवाद दिया जाय कम है। इस अवसर पर डॉ बी कठौतिया, डॉ बी आर देशलहरा, डॉ अनुराग सोनकर, डॉ अर्पणा वर्मा, डॉ हेमिन साहू, डॉ भूमिका ठाकुर, डॉ जागृति, डॉ देवेश सिंग सहित स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप सेजितेंद्र वर्मा स्थाई सचिव विधायक दल, श्रीमती हर्षा चंद्राकर ,मोनू साहू  सदस्य द्वय जिला पंचायत दुर्ग , लोकमनी चंद्राकर मंडल अध्यक्ष उत्तर पाटन,खेमलाल साहू मंडल अध्यक्ष मध्य पाटन, खिलावन वर्मा, योगेश भाले नेता प्रतिपक्ष पाटन, राजा पाठक सांसद प्रतिनिधि प्रकाश चंद्राकर अध्यक्ष जिला सहकारी संघ दुर्ग, अरुण सिंग, मनमोहन सिंग, खेमलाल देशलहरा, केवल देवांगन, गायत्री साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष उत्तर पाटन मंडल , कुणाल शर्मा, मोहन साहू भाजयुमो अध्यक्ष उत्तर पाटन मंडल, धर्मेन्द्र कौशिक ,कैलाश यादव महामंत्री उत्तर पाटन मंडल, कमलेश चंद्राकर किसान मोर्चा अध्यक्ष, मोहन साहू सरपंच पहंदा,भुवन लाल सार्वे, टीका राम साहू, उपाध्य क्ष,राजा पाठक सांसद प्रतिनिधि, निषाद,रमेश कौशिक,राजेश बघेल ,रवि सींगौर,भागवत पटेल, यमन मढ़ रिया,शिवा साहू ओमप्रकाश साहू ,अरविंद पाल ,राहुल साहू,कुंदन देवांगन, देव पाटकर,नरेंद्र यदु,हितेश साहू,कोमल साहू,राजकुमार ठाकुर, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *