रिपोर्टर-रोशन सिंह
उतई ।राज्य सरकार ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए नई खेल प्रोत्साहन योजना शुरू की है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की ओर से संचालित वाली इस योजना में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को 1 से 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है । इसका लाभ केवल पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा। योजना के तहत 10 खेलों में आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 1 हजार, संभाग स्तर पर 2 हजार, राज्य स्तर पर 5 हजार और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
निवास कार्यालय रायपुर में छतीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के मजदूर साथियों के बच्चों से गृहमंत्री ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें ” उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना ” अंतर्गत प्रोत्साहन राशि का चेक वितरित किया।
उन्होने सभी बच्चों को बधाई देते हुये कहा कि
सभी प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में मेडल अर्जित किए हैं। मैं इन सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से कामना करता हूँ। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में अच्छी खेल सुविधाएं, कोच और प्रशिक्षण की सुविधा देने के लिए निरंतर कार्यरत है।
इन खेलों को प्रोत्साहन
-एथलेटिक
-कबड्डी
खो-खो
फुटबॉल
बालीवॉल
हैण्डबॉल
तीरंदाजी
कुश्ती
हॉकी
तैराकी
इन खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन राशि ये सभी ग्राम पुरई से
वेद नारायण रिगरी ,धनेश्वर कुमार साहू,दुर्गेश कुमार साहू,संगीता साहू ,जयदीप कुमार साहू
को 50 -50 हज़ार चेक राशि प्रदान की गई।
इसी तरह राजीव ओझा,सुधा ओझा,चन्द्रकला ओझा,रवि कुमार,मनीषा पटेल,हुलसी देवांगन, रमा देवांगन, उतई दिनेश साहू,भूमिका साहू को पांच -पांच हजार की राशि की चेक प्रदान की गई। इस मौके पर प्रदेश के ग्रहों ताम्रध्वज साहू ,जनपद पंचायत विधयाक प्रतिनिधि डॉ पिलेश्वर साहू ,सरपँच ग्राम पंचायत पुरई उमा रिगरी विशेष रूप से उपस्थित थी।
सराहनीय पहल:श्रमिकों के खिलाड़ी बच्चों की मदद कर रही है राज्य सरकार…दुर्ग ग्रामीण के खेल गांव ग्राम पुरई के 13 खिलाड़ियों को मिला 2 लाख 96 हजार की राशि…प्रदेश के गृहमंत्री ने चेक देकर दी बधाई
