साक्षरता मिशन अंतर्गत स्वंय सेवी शिक्षक ,आखर सम्मान से हुए सम्मानित,,

पाटन–साक्षरता मिशन प्राधिकरण विकासखण्ड पाटन पढ़ना लिखना अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षकों एवं कुशल प्रशिक्षक सह जिला मानिटरिंग टीम के सदस्य जिन्होंने विभिन्न ग्रामों में जाकर लोगों को जागरूक कर सामुदायिक सहभागिता से कक्षा संचालन हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए मोहित कुमार शर्मा , संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित बिजौरा को एक साथ पूरे बारह केन्द्रों के संचालन में सहयोग, सी.ए.सी.खिलेश कुमार वर्मा को तकनीकी सहयोग के लिए,लखेश्वर साहू को फोटो अपलोड सह केन्द्र संचालन मे विशिष्ट कार्य के लिए तथा अभियान के संचालन में सक्रिय भूमिका के लिए जैनेन्द्र गंजीर का विशिष्ट सहयोग हेतु आखर सम्मान से सम्मानित किया गया इस अवसर पर उन सेवा नृवित शिक्षक का सम्मान किया गया जो शिक्षक दिवस पर किसी कारणवश नही पहुंच पाए थे।समारोह का आयोजन बी आर सी भवन पाटन मे आज दिनांक 17 सितम्बर को साक्षरता सप्ताह के समापन अवसर पर दोपहर 3 बजे संपादित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ओ एस डी मुख्यमंत्री ,विशेष अतिथि देवेंद्र चंद्रवंशी जनपद उपाध्यक्ष सह अध्यक्ष शिक्षा समिति जनपद पंचायत पाटन, रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, दिनेश कुमार साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन,महेंद्र वर्मा ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाटन, विधायक प्रतिनिधि तरुण बिजोर, अशोक मधरिया आतिथि रहे । कार्यक्रम में विशेष रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी सह ब्लाक नोडल अधिकारी टी आर जगदल्ले ने मिशन के उद्देश्य एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंसी ने कहा कि बच्चो के मस्तिष्क में किसी चीज को सीखने की क्षमता अत्यधिक होती है प्रौढ़ अवस्था मे पढ़ाने के लिये व्यवहारिक पक्ष पर ध्यान देना चाहिये साक्षरता मिशन प्राधिकरण विकासखण्ड पाटन के प्रभारी अधिकारी जैनेंद्र कुमार गंजीर ने बताया कि असाक्षर शिक्षार्थियों को पढ़ाने में स्वयंसेवी शिक्षकों का बहुत योगदान हैं । जिनमें कुछ स्वंय सेवी शिक्षकों ने कार्यकर्ताओं ने उत्कृष्टता का परिचय दिखाए । जिसके फलस्वरूप दुर्ग जिले के खंड पाटन में समेकित प्रयास से साक्षर पाटन की ओर अग्रसर हो रहा है। उपस्थित अतिथियों ने साक्षर पाटन के परिकल्पना सह नव भारत साक्षर कार्यक्रम में सहभागिता सह महापरीक्षा अभियान में समेकित प्रयास कर समस्त असाक्षर भाई बहनों को शामिल करने के लिए सहयोग प्रदान करने की बात कहीं ।
कार्यक्रम का सफल संचालन निहित उद्देश्य को रखते हुए शिक्षक मोहित कुमार शर्मा ने एवं आभार ब्लाक प्रभारी जैनेन्द्र गंजीर ने किया
कार्यक्रम मे स्वंय सेवी शिक्षक वालिंटियर महेन्द्र कुमार साहू , चित्ररेखा वर्मा (खम्हरिया)दीप्ति साहू , खेमा साहू (तेली गुंडरा) , रेखा कुर्रे(पाटन) , सपना धिरी , लोकेश्वरी यादव , श्रद्धा ठाकुर ,योगिता सिन्हा , रेणुका साहू का सम्मान प्रमाण पत्र के साथ किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *