साइकिल रैली के द्वारा युवाओं ने 12 गांव में दिया पोषण सुरक्षा का संदेश.

राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर के अंतर्गत रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग एवं मार्गदर्शन से ग्राम बांसुला के 12 ग्रामीण स्वयंसेवकों के द्वारा पोषण जागरूकता रैली निकाली गई.

जिसमें उन्होंने साइकिल रैली के द्वारा 12 गांव धौराभाठा, सिंगपुर, मोहबा, धर्मापुर, खपरी कला, रेंगाकठेरा, मकनपुर, बांसुला, पदुमतरा, ढारागांव, बुंदेलीकला व डोम्हाटोला में लगभग 1000 लोगों को पोषण से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई.

इसमें स्वयंसेवकों ने पोषण से संबंधित पंपलेट बांटकर लोगों ने पोषण से संबंधित जानकारी दें
साथ ही पोषण से संबंधित नारे लगाकर गांव के गली मोहल्ला में जाकर लोगों को पोषण के बारे में जागरूक किया

साइकिल रैली का समापन ग्राम डोमहांटोला में किया गया. इस अवसर पर डोंगरगढ़ क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर बघेल की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के राज्य निर्देशक श्रीकांत पांडे, जनपद सदस्य ओम प्रकाश साहू, डोम्हाटोला पंचायत सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी साहू, सरपंच संघ के अध्यक्ष नोमेष वर्मा, रिलायंस फाउंडेशन के अधिकारी श् बाल कृष्ण यदुवंशी उपस्थित थे.
विधायक महोदय ने साइकिल रैली के इन वॉलिंटियर्स को ₹5000 का प्रोत्साहन राशि देकर के उत्साहवर्धन किया.
साइकिल रैली में रिलायंस फाउंडेशन के देवेंद्र पटेल श्बालकिशन यदुवंशी , अशोक मिश्रा एवं बांसुला ग्राम के युवा वॉलिंटियर तेजस्वी वर्मा का विशेष योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *