प्रति
श्रीमान भुपेश बघेल जी
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ शासन रायपुर (छ ग )
विषय ** सेलुद में 30 बिस्तर अस्पताल खोलने बाबत
द्वारा **श्रीमान विपुल कुमार गुप्ता एस डी एम पाटन जिला दुर्ग छत्तीसगढ
महोदयजी सविनय निवेदन है कि ग्राम सेलुद सहित आसपास के गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है ।लोगों को समय पर उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने के लिए ग्राम सेलुद में 30 बिस्तर अस्पताल की आवश्यकता है ।इस अस्पताल के खुल जाने से लोगों को निजी चिकित्सालय में जाकर हजारों रुपए खर्च करके इलाज कराने के आर्थिक संकट दुर होगी ।सेलुद में 30 बिस्तर अस्पताल खुल जाने से सेलूद गांव के अंतर्गत बोहारडीह परसाही फेकारी मानिकचौरी चुनकट्टा पतोरा मुड़पार महाका कला महाकाखुर्द मोरिद ढौर घुघवा गोंडपेंड्री छाटा फुंडा सहित 23 गांवों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो जायेगी ।
अतः श्रीमान महोदय जी से निवेदन है कि सेलुद सहित आसपास के 23 गांवों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही सेलुद में 30 बिस्तर अस्पताल खोलने की असीम कृपा करें ।
सधन्यवाद
दिनाँक भवदीय
खिलेश बबलु मारकंडे जनपद सदस्य पाटन जिला दुर्ग छत्तीसगढ
