उतई नगर को करोड़ो रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने पर स्थानीय जनप्रतिनियों ने मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री का जताया आभार

रिपोर्टर- रोशन सिंह

उतई। नगर के कॉलेज मैदान में छग के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के आतिथ्य में नगर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी व जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से नगर विकास के कुछ मांग की गई । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पालिका बाजार के 2 करोड़ शीतला तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 75 लाख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तर आक्सीजन बैड व अगले सत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने की घोषणा किया।

जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी, उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा, एल्डरमैन खुमान सिंह साहू ,लोक निर्माण सभापति तोषण साहू, किरण गोस्वामी, संतोषी कुंजाम, दीपमाला देशलहरे,योगेश ठाकुर, सरस्वती साहू ,राकेश साहू, मनोरमा देवांगन, भीमसेन सिन्हा, सुरता सिंह गढ़े, प्रहलाद वर्मा,बीरेंद्र गिरी गोस्वामी, प्रेमनारायण साहू ने नगर पंचायत उतई में विकास कार्यो के राशि की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रति आभार प्रकट किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *