समाज रत्न दाऊ स्व.उत्तम साव पूण्य स्मरण एवं स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन की तैयारी का जायजा लेने पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष

रिपोर्ट-रोशन सिंह

उतई। जिला साहू संघ दुर्ग एवं नगर साहू समाज उतई के द्वारा समाज रत्न दाऊ स्व. उत्तम साव पूण्य स्मरण एवं स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन 14 सितंबर को उतई में आयोजित की गई है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित जिले के सामाजिक पदाधिकारी शामिल होंगे।
आयोजन की तैयारी को लेकर आज जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव,प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र साहू कार्यक्रम स्थल कालेज ग्राउंड पहुंचकर जायजा लिया।
गौरतलब हो कि साहू समाज के प्रथम अध्यक्ष दाऊ स्व.उत्तम साव जी के पुण्यतिथि को साहू समाज द्वारा स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसमें समाज मे उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामाजिक व्यक्तियों का सम्मान किया जाता है। साहू समाज के गौरव दाऊ स्व.उत्तम साव जी के स्मृति में आयोजित होने वाले सम्मान कार्यक्रम को वृहद स्वरूप देने समाज के पदाधिकारियों के साथ- साथ शासन-प्रशासन एवं स्व.उत्तम साव के पौत्र सुभाष साव तैयारी में लगे है।
साथ ही जिला साहू संघ अध्यक्ष राजेश साहू,कार्यकारी अध्यक्ष यतीश साहू, तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष अश्वनी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी,नगर साहू समाज अध्यक्ष सुमंत साहू,दुर्ग शहर अध्यक्ष रामखिलावन साहू,जामवंत साहू सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम की तैयारी में लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *