पाटन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय , भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू , दुर्ग भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू, मंडल अध्यक्ष मध्य पाटन खेमलाल साहू की सहमति व निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा ने आज युवा मोर्चा मध्य पाटन मंडल की कार्यकारिणी घोषित की।
मध्य पाटन मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा स्थानीय रेस्ट हाउस पाटन में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की। सासंद श्री बघेल ने युवा मोर्चा के सभी नवीन पदाधिकारीयों को नई उर्जा के साथ जनसेवा में कार्य करते हुए विकास विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए कहते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. सांसद बघेल ने आगे कहा भाजपा युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है. युवा मोर्चा के ऊर्जावान साथी राष्ट्रसेवा व जनसेवा में सदैव सबसे आगे रहते है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य पाटन मंडल की कार्यकारिणी






