मुख्यमंत्री के गांव से शुरू होगी सांसद विजय बघेल की जनजागरण पदयात्रा का समापन कुरुदडीह में… सांसद बघेल ने विश्राम गृह पाटन में पत्रकार वार्ता में दी जानकारी



पाटन। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीति, भ्रष्टाचार, अवैध शराब, जुआ सट्टा , अवैध खनन, नकली बीज  व दवाई, पशुओं का नकली दवा सप्लाई, अपराधीकरण माफिया राज ,भेदभाव पूर्ण राजनीति अव्यवस्थित कानून व्यवस्था, किसान, मजदूर अधिकारी, कर्मचारी ,महिलाओं तथा युवाओं के खिलाफ वादाखिलाफी में के विरोध में भाजपा सांसद विजय बघेल जन जागरण पदयात्रा की शुरुआत पाटन से करेंगे। यह यात्रा पाटन के बाद पूरे दुर्ग लोकसभा के विभिन्न विधानसभा में अलग-अलग समय पर भी किए जाएंगे । इसी कड़ी में आजादी के 75 वर्ष  अमृत महोत्सव को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम की जानकारी आज सांसद विजय बघेल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विश्राम की पाटन में पत्रकारवार्ता कर पूरी जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने पत्रकार वार्ता में राज्य शासन के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में नकली दवाई का बोलबाला है, पशु चिकित्सा में जो दवाई उपयोग की जा रही है वह दवाई भी नकली भेजी जा रही है। इससे पशुपालक परेशान है ।सीएम के क्षेत्र में आए दिन कहीं ना कहीं घटना घट रही है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज पाटन सहित पूरे प्रदेश में नहीं है।  उन्होंने लगातार पाटन में हो रही अपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि पाटन में शासन प्रशासन सीएम के कुछ चहेतों की सेवा करने में लगे हैं। जनता परेशान है उन्होंने भेदभाव पूर्ण राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 15 वित्त की राशि है उसके आवंटन में भी भेदभाव की जा रही है। पूरे राज्य सरकार ने जो भी घोषणा पूरे करने का दावा कर रही है वह सब खोखला है। आज बेरोजगार युवा भटक रहे हैं महिलाएं सुरक्षित नहीं है। छत्तीसगढ़ का पहला राज्य है जहां पर निचले स्तर से लेकर मंत्रालय तक के अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर जाने को मजबूर हो रहे है। आर्थिक मजबूत होने का दावा करने वाले राज्य सरकार कर्मचारियों से किए गए वादे भी नहीं निभा पा रही है। कर्ज माफी का नौटंकी करने वाले प्रदेश का कांग्रेस सरकार किसानों को कर्ज माफी के नाम पर सिर्फ लॉलीपॉप ही दे रहे हैं । सरकार कर्ज के ब्याज को पटाने के लिए कर्ज ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि जो किसानों के कर्ज माफी की बातें सरकार कर रहे हैं वह सरकार नहीं बल्कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के द्वारा माफ किया गया है। शराबबंदी का घोषणा करने वाले या सरकार घर-घर शराब पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए यह जन जागरण पदयात्रा निकाले जाने की बात कही। पद यात्रा के दौरान गांवों में सेवा कार्य किए जाएंगे। रात्रि में लोक कला नुक्कड़ नाटक कवि व साहित्यकारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। पत्रकारवार्ता में सांसद विजय बघेल, पत्रकार वार्ता में भाजपा विधायक दल स्थाई सचिव जितेंद्र वर्मा,संजय बघेल,उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर,मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, दक्षिण पाटन मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,राजेश चंद्राकर,जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी, रवि सिन्हा, खिलेश मार्कण्डेय, घनश्याम कौशिक,निक्की भाले,हरिशंकर साहू,जिनेश जैन,बाबा वर्मा, सुनील वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

जनजागरण पदयात्रा की शुरुवात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह ग्राम बेलौदी में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी जो  11 बजे गब्दी दोपहर 12 बजे भरर ,1 करेला ,भोजन के बाद दोपहर 3 बजे  डीघारी शाम 4 , शाम 5 रानीतराई शाम 6 बजे असोगा में रात्रि विश्राम ।
दूसरे दिन शनिवार 9अक्टूबर को पदयात्रा की शुरुवात सुबह 9 बजे कोही से 10 बोरेन्दा 11 केसरा दोपहर 12बजे जरवाय 1बजे ग्राम भनसूली में भोजन विश्राम । दोपहर भोजन के बाद 2 बजे तेलीगुंडरा 3 खर्रा 4 बरबसपुर शाम 5 बोरिद शाम 6बजे दरबार मोखली मे रात्रि विश्राम ।
तीसरे दिन की शूरूवात दिन रविवार 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सेमरी 11 कसही 12 पन्दर 1 देमार 2बजे बठेना भोजन विश्राम । दोपहर 4 बजे चन्गोरी शाम 5 बजे सावनी शाम 6 बजे रूही शाम 7 बजे झीट में रात्रि विश्राम ।
चौथे दिन 11 अक्टूबर पदयात्रा सोमबार की शूरूवात सुबह 10 बजे ग्राम उफरा ,11 महुदा , 12.30 जमराव , 1.30 को भोजन विश्राम  घुघवा  दोपहर 3 बजे ख़ुदमुदा दोपहर 4.30 बजे अमलेश्वर ।
जनजागरण पदयात्रा की पांचवें दिन 12 अक्टूबर सुबह 10 बजे साकरा , 11 मोतीपुर,  दोपहर 12 बजे खमरिया ,1 बजे  भोजन विश्राम पाहन्दा , दोपहर 3 बजे बटंग एवं दोपहर 4 बजे कुरूदढ़ीह जहां  पदयात्रा का समापन किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *