पाटन। भाजपा पाटन के तीनों मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर, लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू ने एक बयान जारी कर बताया कि ढाई साल बाद जगदलपुर में भाजपा के प्रथम चिंतन बैठक में जिस प्रकार से भाजपाई एकता का नजारा दिखा । छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार एव संगठन पूरी तरह से हिल गई है। सबके कानो में इतने तगड़े झटके पड़े है कि भाजपा प्रदेश प्रभारी द्वारा कहे गए फूंक भी इन्हें थूंक सुनाई दे रहा है। प्रहार इतने जोरदार हुआ कि मुख्यमंत्री को अपने पूरे मंत्रिमंडल को बुलाकर बयान जारी करना पड़ा।
उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एव उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों पर आरोप लगाया है कि अगर प्रदेश प्रभारी दीदी पुरंदेश्वरी के बयान छत्तीसगढ़ के किसानों का अपमान है तो मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा दिया गया बयान ऊपर थूकोगे तो खुद पर ही गिरेगा किसका अपमान है स्पस्ट करना चाहिए। जैसा कि दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि भगवान राम का अपमान करने वाले का बेटा किसान कैसे हो सकता है, हम कहते है कि किसानों के साथ पल-पल में छल करने वाला किसान कैसे हो सकता है। विधानसभा चुनाव के समय पूरा कर्ज माफी का वादा कर आधा अधूरा कर्ज माफी करने वाला किसान कैसे, अंतर की राशि को चार-चार किश्तों में किसानों को रुला-रुला कर साल भर उनके पैसों का उपयोग करने वाला किसान कैसे, धान कम खरीदी हो किसानों के रकबे में कटौती करने वाला किसान कैसे, धान खरीदी के समय किसानों से बोरा ख़रीदवाना, चालीस रुपये में बोरा ख़रीदवाकर पंद्रह रुपये देने का वादा करना और वो रुपये भी आज तलक वापस नही देने वाला किसान कैसे, पिछले पंद्रह साल तक भाजपा की सरकार ने 1नवंबर ओर 15 नवंबर को किसानों का धान खरीदी किये जबकि कांग्रेस की सरकार बनते ही दिसंबर में धान खरीदी करने वाला किसान कैसे। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है यहां की प्रमुख फसल ही धान है परंतु कांग्रेस सरकार बनते ही अधिक धान खरीदी को रोकने के उद्देश्य से किसानों को विभिन्न प्रकार से लालच देकर धान की खेती से विमुख करने का प्रयास करने वाला किसान कैसे। भुमिहीन खेतिहर मजदूरों को खेती के लिए भूमि देने का वादा करके केवल 6000 सालाना देने की घोषणा करने वाला छलिया किसान कैसे। किसानों की संस्था सेवा सहकारी समितियों में धान को अपनी लापरवाही से मई जून तक जाम कर रखना और अब सुखद के नाम पर समिति को नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस जारी करना अर्थात किसानों की संस्था को कर्ज में डुबाने वाला किसान कैसे?
जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ की जनता को गोटा खेलकर, सोंटा पिटवाकर, गेड़ी चढ़कर, भौरा चलाकर बेवकूफ बनाने का प्रयास किया जा रहा है जनता समझदार है अब झांसे में नही आने वाली है दो साल बाद चुनाव में 70 से 7 में लाकर पटक देगी।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के फूक वाले बयान को थूक में तब्दील करने वाले मुख्यमंत्री बताये की ऊपर थूक कर किस वर्ग का अपमान किये-भाजपा
