पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ द्वारा कांकेर में 10 सितम्बर को पूर्व सैनिकों का किया जाएगा सम्मान

कांकेर। पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के द्वारा 10 सितंबर को सुबह 10:00 साहू समाज भवन कांकेर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया हैै। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों का स्वागत सम्मान किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम जो देश हित में बेरोजगारों को ट्रेनिंग देकर छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिले में बच्चों को निशुल्क ट्रेनिंग देकर सेना में जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे वीर जवानों का समाज की ओर से सम्मान समारोह रखा गया है। इस कार्यक्रम मैं पूर्व सैनिकों को सम्मान के लिए नरेंद्र यादव गौ सेवा आयोग सदस्य छत्तीसगढ़, ओमप्रकाश साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ रायपुर , हेम नारायण गज बल्ला जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांकेर,गिरवर साहू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर , हेमलाल मरकाम जिला पंचायत सदस्य कांकेर, जयंत अठभैया नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका कांकेर, गोविंद साहू जिला अध्यक्ष जिला कांकेर, सुरेश पटेल जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ, लक्ष्मी कांत साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ कांकेर इनकी गरिमामय उपस्थिति में सम्मान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *