कार में व्हीआईपी नंबर उपयोग कर परिवहन करते गांजा तस्कर 03 पुरूष व 01 महिला गिरफ्तार
गांजा तस्करों द्वारा पहली बार महिला का उपयोग पति पत्नि के रूप में करते हुए
क़रीब पाँच लाख का गाँजा जप्त
लोकेश्वर सिन्हा गरियबन्द
जिले के अंतिम छोर थाना देवभोग में थाना प्रभारी विकाश बघेल को मुखबिर से सूचना मिला की एक सफेद रंग की इंडिगो कार क्रमांक CG 04 HA 5540 में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा उडिसा प्रांत से देवभोग थाना क्षेत्र के खुटगाव नाका की ओर आ रहे है। सूचना मिलते ही थाना स्टाप घटना स्थल खुटगांव नाका के पास दिगर प्रान्त उडीसा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की इंडिगो कार को घेराबंदी कर रूकवाया गया। जिसके अंदर में 04 व्यक्ति थे जो चारों बाहर आये जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम शादाब खान पिता नसी मुद्दीन खन उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पाची जिला बारापत उत्तर प्रदेश, इंद्रीश शेख पिता मो. कोसर उम्र 19 वर्ष, आर्शी उर्फ अरशी खान पति इंद्रीश उम्र 20 वर्ष निवासी नरेला पाकेट सेक्टर 04 ए-6 वेस्ट दिल्ली और चौथा व्यक्ति घनश्याम मेहर पिता मधुसुदन उम्र 59 वर्ष निवासी बदलियामाल थाना जुनागढ़ उड़िसा का रहने वाला बताये। पुलिस द्वारा सफेद इंडिगो कार की तलाशी लिया गया तो उसके कार के डिग्गी में अंदर तीन नग बैग जो एक भूरा काला रंग का बैग, एक नीला रंग का बैग, एक लाल रंग का बैग में भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा भूरा रंग की प्लास्टिक झिल्ली में लपटा जिसमे कुल 61 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जप्त किया गया। जिसकी कीमत 4,88,000/-रूपये, तथा नगदी रकम 6060/-रूपये व दो नग पुरानी इस्तेमाली मोबाईल कीमती 5500/- रूपये कुल कीमत 6,99,650.00/-रूपये को जप्त कर पुलिस द्वारा कब्जा लिया गया, जप्तशुदा मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ करने पर किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज का नहीं होना पाया गया। आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से 01 महिला व 03 पुरूष आरोपीयान के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये थाना देवभोग में अपराध क्रमांक 260/2021 धारा 20(ख) NDPS Act अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही मे थाना देवभोग के निरीक्षक विकास बघेल, हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक 321, 109, 789, 90, आरक्षक 275, 276, 233, 454, 320, 330 महिला आरक्षक 772, सहा. आर. 41 की सराहनीय भुमिका रही।
