उतई।ग्राम पंचायत खम्हरिया में विगत दिनों ग्राम सभा की बैठक हुई जिसमें ग्रामीणों द्वारा गोठान समिति अध्यक्ष को पद से हटाए जाने की मांग करते हुए सरपंच को ज्ञापन सौंपा। सरपंच ने ग्रामीणों की मांग पत्र को स्थानीय विधायक व संबधित अधिकारी को प्रेषित करने की बात कही है। इस दौरान बैठक में कृषि विस्तार अधिकारी सोनाली कुजूर सहित अन्य लोग भी बैठे थे लेकिन ग्रामीणों द्वारा कृषि विस्तार अधिकारी के बारे में गलत जानकारी देते हुए गोठान समिति अध्यक्ष के बारे में आरोप लगाना बता दिए जबकि कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा अध्यक्ष के बारे में बैठक में कोई बात नही की गई है। उक्त खबर वेब पोर्टल news24carate.com में 2 सितम्बर को प्रकाशित हुआ था। जिसमे ग्रामीणों के बयान की जगह गलत जानकारी की वजह से कृषि विस्तार अधिकारी सोनाली कुजूर का नाम प्रकाशित हो गया था। जिसका हमे खेद है।
