14 सितंबर को उतई में दाऊ उत्तम साव पुण्य संस्मरण दिवस एवं स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन

उतई। जिला साहू संघ, दुर्ग और तहसील साहू दुर्ग (ग्रामीण) के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रथम अध्यक्ष समाज रत्न स्व. दाऊ उत्तम साव जी के पुण्यतिथि दिनॉंक 14/09/2021को “दाऊ उत्तम साव पुण्य संस्मरण दिवस एवं स्मृति सम्मान समारोह” का आयोजन बहुद्देशीय सभागार वार्ड क्रं-07 नगर पंचायत उतई में किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला साहू संघ दुर्ग अध्यक्ष राजेश कुमार साहू एवं गृह, लोक निर्माण मंत्री छ.ग. शासन एवं छग प्रदेश साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू के अति विशिष्ट आतिथ्य, कृषि ऊपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू, नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र साहू जी विशेष आतिथ्य में संपन्न होगी ।
उक्त गरिमामयी कार्यक्रम में साहू समाज के महान विभूति/समाज रत्न स्व.दाऊ उत्तम साव, स्व. पतिराम साव, स्व. डॉ. मनराखन लाल साहू, स्व.दाऊ रामचरण साहू, स्व. ताराचंद साहू एवं स्व. दाऊ त्रिलोचन साहू स्मृति सम्मान से समाज में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *