छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ की बैठक अंतागढ़ में सम्पन्न हुआ

अंतागढ़। अपनी सवैधानिक मांगो को लेकर ओबीसी समाज एकबार फिर छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के बैनर तले 05/09/2021को तहसील अंतागढ़ में तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की गया,
जिसमे आरक्षण और ओबीसी की जातीयजनगणना जैसे मांगो पर विचार रखा गया।
इन मांगों के अलावा रोजगार,शिक्षा ब्यवस्था,स्वस्थ्य ब्यवस्था,सामाजिक ब्यवस्था पर भी वक्ताओं द्वारा संबोधन किया गया साथ ही संगठन की उपलब्धियों पर भी समाज को अवगत कराया गया।
इस बैठक में संगठन के पदाधिकारी भागवत वैष्णव(महासचिव),
सुरेश पटेल (जिलाध्यक्ष कांकेर),
नकुल पटेल (जिलासदस्य),
देवकरण जैन (केंद्रीय सदस्य)
की व तहसील इकाई के सदस्य विजय साहू,विजय बघेल,युवराज साहू,गणेश कुमार जैन व उनके साथियों की उपस्थिति में प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू के आदेशानुसार तहसील इकाई की नियुक्ति का आदेश व जिला सदस्यों का भी चयन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *