सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई में पहले फिजियोथेरेपी के कोई भी मरीज नही मिलते थे लेकिन जब से यहाँ के प्रभारी डॉ एन एल बंजारे ने इसके लिए एक अलग से फिजियोथेरेपी उपचार कक्ष की व्यवस्था की तब से फिजियोथेरेपी से अपना उपचार करवाने वाले मरीजों की संख्या में आशातीत वृद्धि हुई है।
इस संबंध में संस्था के खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी विक्रम सिंह रामटेके ने प्रेस को बताया कि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में जून 2021 के पूर्व फिजियोथेरेपी कक्ष की व्यवस्था नहीं थी लेकिन जब से प्रभारी अधिकारी डॉ एल एन बंजारे ने अलग से कक्ष की व्यवस्था एवं फिजियोथेरेपी के लिए आवश्यक समस्त उपकरण उपलब्ध करवाये हैं तब से इस संस्था के फिजियो थेरेपिस्ट डॉ देविका सोनी के पास लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं।जून में 15,जुलाई में147,अगस्त में 271 मरीजों ने फिजियोथेरेपी से अपना ईलाज करवाया है, इस प्रकार लगातार मरीजो की संख्या बढ़ती ही जा रही है।उन्होंने आगे बताया कि फिजियोथेरेपी द्वारा कमर दर्द, हड्डियों के जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, मोच, हड्डियों का डिसलोकेशन, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस आदि समस्याओं का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई के फिजियोथेरेपी विभाग में उपलब्ध है।
फिजियोथेरेपी का लाभ ले रहे हैं क्षेत्र की जनता
