रानीतराई। ग्राम पंचायत रानीतराई में शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत के द्वारा सभी शाला प्रमुखों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया। सर्वप्रथम सभी शिक्षकों का कुमकुम,चावल लगाकर उनका अभिवादन किया। उसके बाद सरपंच निर्मल जैन के द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया। सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत बधाई दिए एवं सभी शिक्षकों से आव्हान किया की आप सभी हमारे गांव के बच्चों पर सदा प्यार एवं स्नेह देते रहें उन्हें अच्छी शिक्षा की दें, ताकि बच्चे अच्छे मुकाम हासिल कर सके और गांव का नाम रोशन कर सकें। उसके बाद सभी शिक्षकों का ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों के द्वारा शाल, श्रीफल, पेन एवं डायरी देकर सम्मानित किया और उन सभी शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात गांव के बुजुर्ग नेतराम वर्मा ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। समाजसेवी पत्रकार धनराज साहू ने सभी शिक्षकों से आशीर्वाद लिया एवं अपने उद्बोधन में पढ़ाये हुए सभी शिक्षकों को याद करते हुए उनके सभी अच्छे कार्यों की सराहना की। उसके बाद सभी शिक्षकों ने बारी-बारी से आज के शिक्षक दिवस के बारे में प्रकाश डाला, और सभी ने कहा कि हम सब अभिभूत हैं, यह सम्मान पाकर ,ग्राम पंचायत के द्वारा सम्मान करना यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है। हम आज ग्राम पंचायत का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं। आज शिक्षक सम्मान शाला प्रमुखों में शासकीय नवीन कॉलेज रानीतराई के प्रभारी प्रमोद मिश्रा लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य सीएल साहू, ओ पी सिंह ,कन्या हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ललित ठाकुर, मिडिल स्कूल के हेड मास्टर पीआर साहू ,प्राइमरी स्कूल के प्रधान पाठक मुकेश साहू ,स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिल्पा एवम शिल्पा नामदेव इन सभी का सम्मान किया गया। अंत में शिक्षक दिवस के सम्मान पर सरपंच निर्मल जैन के द्वारा शिक्षकों के लिए चार लाइन गीत गाकर सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में सरपंच निर्मल जैन उपसरपंच श्रीमती सुअजना चक्रधारी पंचगण कामता ठाकुर, पेमिन ठाकुर, मंजू लता अंगारे, झूनिया बाई खिलवाडे, सरोज साहू सचिव महेंद्र देश लहरे कंप्यूटर ऑपरेटर श्रीमती पुष्पा टिकरिहा एवं मल्लू कश्यप उपस्थित थे।
शिक्षक दिवस पर रानीतराई पंचायत द्वारा शिक्षकों का किया गया सम्मान , गुरुजनों ने गुरू की महत्ता बताई
