भनसुली(के) में पोषण माह का आयोजन किया गया

रानीतराई। ग्राम पंचायत भनसुली (के) में आज पोषण माह के निर्धारित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू, सरपंच श्रीमति तुलसी डहरिया,उपसरपंच कमलेश साहू,पूर्व जनपद सदस्य गैंदलाल डहरिया की उपस्थिति में मनाया गया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि पौष्टिक आहार हमारे दिनचर्या में शामिल करके शिशुओं,गर्भवती महिलाएं,किशोरी बालिकाओं को स्वस्थ व सुपोषित रखा जा सकता है।वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार इस ओर विशेष ध्यान दे रही है इसके लिए ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की शुरुवात की गई है।

मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा व्यंजन प्रतियोगिता, गोद भराई,अन्न प्रासन्न,कोविड प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता साहू, तेनी साहू,ईश्वरी साहू,गीता साहू,सुनीता साहू,गोमती साहू पूर्व सरपंच,दुलारी साहू,उषा साहू,दीनबंधु यदू,चेतन ठाकुर,ओंकार देवांगन,रूपेश साहू सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *