ग्राम खम्हरिया में ग्रामीणों ने गौठान समिति अध्यक्ष को हटाने की रखी मांग, ग्रामसभा की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

रिपोर्टर-रोशन सिंह


उतई ।ग्राम पंचायत खम्हरिया में ग्राम सभा की बैठक हुई उसमे ग्रामवासियों ने ग्राम के सरपंच खुमान सिंह पटेल के नाम पत्र प्रेषित कर गोठान समिति अध्यक्ष बलराम चंद्राकर के कार्यप्रणाली से नाखुश होकर उसे पद से हटाने की मांग किया है।ग्रामीणों व किसानों ने कहा कि गोठान में पशुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था,शेड निर्माण कार्य नही कराया गया है,गोठान को घेरा भी नही कराया गया ,चारा की व्यवस्था नही किया गया है जिसके चलते आवारा पशु खेत मे जाकर फसल को नुकसान पहुचा रहे जिससे किसानों को छति हो रही है।गोठान समिति के महिला सदस्यों के साथ भी गोठान समिति अध्यक्ष द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है,अधिकारियों के साथ भी ठीक से बर्ताव नही करता साथ साथ बहस बाजी भी करता है।सरपंच खुमान सिंह पटेल ने ग्रामीणों,कृषको व कर्मचारियों के समस्या व शिकायत को देखते हुए इनकी शिकायत स्थानीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है।इस दौरान खुमान सिंह पटेल, लोकनाथ साहू शत्रुहन सोनवानी टीकाराम साहू मन्नूलाल साहू विजेंद्र बंजारे सनत देशलहरे गिरधर हिरवानी थानसिंह साहू दशरथ देशलहरे डालाराम साहू लाकेश टंडन भूपेंद्र दास विवेकानंद टंडन मधु साहू मीरा साहू अरुण साहू सोमेश साहू श्यामसुंदर यादव कमलेश पटेल जीवेश साहू रेखवन्त साहू आदि मौजूद थे।

वर्षण:-
“ग्रामीणों द्वारा गोठान को कांजी हाऊस बनाने की बात करते है जबकि गोठान को कांजी हाउस नही बनाया जा सकता।यदि उसे कांजी हाउस के रूप में तब्दील किया जाएगा तो शासन की महती योजना नही कहलाएगा।आवारा मवेशी की देखरेख के लिए कर्मचारी लगाना पड़ेगा,चारा की व्यवस्था करनी पड़ेगी इसके अलावा अन्य समस्या भी आती है।
बलराम चन्द्राकर गोठान समिति अध्यक्ष खम्हरिया


“गोठान का संचालन ग्राम के ग्रामीणों के आपसी सामंजस के साथ ही पूरी की जानी है तभी शासन की महती योजना गोठान को मूर्तरूप दी जा सकती है।”
सोनाली कुजूर कृषि विस्तार अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *