पाटन—-भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ जिला संघ दुर्ग के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड पाटन के उच्च प्राथमिक स्कूल , हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के स्काउट गाइड प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाओं का एक दिवसीय कार्य शाला का आयोजन जिला मुख्य आयुक्त अविनाश चंद्राकार व जिला संघ अध्यक्ष अशोक देशमुख के दिशा निर्देश पदेन जिला कमिश्नर स्काउट जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल के मार्गदर्शन एवं जिला सहायक आयुक्त एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन टी आर जगदल्ले के आदेशानुसार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटन में किया गया। भारत स्काउट्स एवम गाइड्स छत्तीसगढ़ स्थानीय संघ पाटन के सचिव ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि पाटन विकासखण्ड के प्रत्येक उच्च प्राथमिक एवम हाई/हायर सेकेंडरी स्कूल में स्काउटिंग को बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है , उन्होंने प्रत्येक स्कूल में स्काउट /गाइड दल गठन एवम संचालन हेतु प्रभारियों को प्रेरित किया । मुख्य अतिथि के रुप में अविनाश चंद्राकार ने कहा कि दुर्ग जिला में स्काउट गाइड गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए आप लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं आप लोगों के माध्यम से लगातार जिले के स्काउट गाइड के छात्र छात्राएं राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने में सफल हो रहे हैं। डॉ.बी.रघु सहायक संचालक दुर्ग ने कहा कि स्काउट /गाइड प्रभारी के रूप में स्वंय को स्काउटिंग के प्रति समर्पित होना आवश्यक है ताकि बच्चों को स्काउटिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ा सकें । यदि हम लक्ष्य निर्धारित करके कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी । उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले ने कहा कि पाटन विकासखण्ड के सभी विद्यालयों में स्काउट गाइड दल का संचालन हो इसके लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करना होगा जिससे शाला में अध्ययनरत बच्चों का समग्र विकास हो । शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक शाला पाटन की प्राचार्य श्रीमती पी.चन्द्राकर ने कहा कि स्काउट/ गाइड दल का संचालन प्रत्येक विद्यालय में हो ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ साथ स्काउटिंग में भी आगे बढ़ सके स्काउट/गाइड दल संचालन के संदर्भ में आवश्यक जानकारी हेतु यह कार्यशाला बहुत ही उपयोगी है ।श्री देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन ने कहा कि स्काउट /गाइड के माध्यम से बच्चों में अनुशासन की भावना जागृत होती है एवम सुनागरिक बनाने प्रयास किया जाता है । बच्चों को स्काउटिंग के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने की आवश्यकता है जिसके लिए यह कार्यशाला का आयोजन बहुत ही सराहनीय है ।विकास खण्ड सचिव ललित बिजौरा ने प्रार्थना एवं झण्डा गीत की जानकारी दिया, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्रवण कुमार सिन्हा ने स्काउट गाइड के फंडामेंटल युवाओं का विकासात्मक प्रशिक्षण के अन्तर्गत प्रवेश पाठ्यक्रम, प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान, तृतीय सोपान, राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार की जानकारी, स्कूल में स्काउट गाइड दल का संचालन कैसे करें , ओ वाय एम एस आदि की जानकारी प्रदान किया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमति देविका रानी वर्मा ने यूनिट लीडर का विकासात्मक प्रशिक्षण, नियम प्रतिज्ञा की जानकारी दिया , सहायक लीडर ट्रेनर श्रीमति सरस्वती गिरिया ने आदर्श वाक्य, चिन्ह, बायां हाथ मिलाना, यूनिफॉर्म आदि की जानकारी दिया, जिला संयुक्त सचिव आनंद राम बघेल ने आन्दोलन की जानकारी दिया एवं जिला संगठन आयुक्त अवधेश विश्वकर्मा ने यू रिपोर्ट की जानकारी दिया।
इस कार्यशाला में विशेष रूप से जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र चंद्रवंशी , जनपद सदस्य श्री रमन टिकरिहा , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री महेंद्र वर्मा सहित संस्था के प्राचार्य श्रीमति पी चंद्राकार, जिला से सहायक संचालक डॉ.बी. रघु जी, एवं पाटन विकासखण्ड के उच्च प्राथमिक एवम हाई/हायर सेकेंडरी स्कूल से 114 शिक्षक– शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।


