भिलाई–रिलायंस फाउंडेशन व श्री मानव सेवा फाउंडेशन और नव दृष्टि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 2 सितंबर चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल नेहरू नगर भिलाई में निःशुल्क कोवैक्सीन टीकाकरण का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे आज पहला दिन ही 200 लोगो का प्रथम व द्वितीय डोज कोवैक्सीन टीकाकरण किया गया।
रिलायंस फाउंडेशन के दुर्ग प्रभारी मिथलेश साहू ने बताया कि 100 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन लोगो की आवश्यकता को देखते हुए उसे बढ़ाकर 200 किया गया, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 200 लोगो का टीकाकरण किया गया। इस टीकाकरण में नवदृष्टि फाउंडेशन और श्री मानव सेवा फाउंडेशन का अहम सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम में रिलायंस फाउंडेशन से प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू और भूपेंद्र साहू व प्रोग्राम सपोर्ट डायमंड सिंह, गजेंद्र साहू श्री मानव सेवा फाउंडेशन से कीर्ति कुमार परमानंद और नव दृष्टि फाउंडेशन से राज आड़तीया उपस्थित थे।
लोगो ने रिलायंस फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और बताया कि कई दिनों से कोवैक्सीन का इंतजार था, जिसके खबर लगते ही लोगो ने अपने पंजीयन कराने लगे।

