ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा में उन्नत मछली पालन करने वाली पूरे 20 ग्रामों की 30 समूहों को आइसबॉक्स एवं जाल वितरण किया गया साथ ही कोरोना प्रभावित परिवार को सूखा राशन वितरण किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश साहू जनपद पंचायत सभापति, मनीष पटेल सरपंच ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा, प्रदीप मोहपात्रा केयर इंडिया डायरेक्टर ऑफिस भुवनेश्वर, डॉक्टर नौशाद परवेज प्रोजेक्ट मैनेजर केयर इंडिया पाटन, हीरा यादव वीडीसी अध्यक्ष तेलीगुंडरा, राजेंद्र प्रसाद कंप्यूटर उन्नत मछली बीज उत्पादक , प्रकाश सोलेकर पशु विभाग अधिकारी केयर इंडिया पाटन, गौरीशंकर खंडाइत कृषि विस्तार अधिकारी केयर इंडिया पाटन एवं पूरे 20 ग्रामों की 30 मछली पालन करने वाले समूह के अध्यक्ष सचिव उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के संबोधन में डॉक्टर नौशाद परवेज प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि समूह में काम करके बड़ा से बड़ा कार्य किया जा सकता है ।आज मछली पालन कर अनेकों समूह ने देश विदेश में निर्यात कर रहे हैं तथा किसी भी संस्था द्वारा ऐसे किस प्रोत्साहन के लिए कोई सामग्री मिलता है उसे सहेज कर रखना हमारी जिम्मेदारियां होती है ,तभी कोई समूह आगे बढ़ने में सक्षम होता है । इसी क्रम में राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि हमें मछली तीनों स्तर का डालना चाहिए ताकि उन्हें भोजन ग्रहण करने में सुविधा प्राप्त होती है साथ-साथ स्वयं का तालाब में निर्माण करने से अधिक लाभदायक होता है , प्रदीप मोहपात्रा ने केयर इंडिया की संपूर्ण योजनाओं की जानकारी दिया तथा आंगनबाड़ी और आशा मैम हेल्थ सेक्टर के लिए पूरे इंडिया में शुरुआत की और आज वह गवर्नमेंट के अधीन चल रहा है ऐसा कहकर लोगों को संबोधन किया सभी सीआरपी एवं ग्राम वासियों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

