शासकीयकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सचिव 03 सितंबर को करेंगे आंदोलन-महेन्द्र साहू

पाटन।अधिकारी -कर्मचारी फेडरेशन व प्रदेश पँचायत सचिव संघ के
आव्हान पर दुर्ग जिला के सभी पंचायत सचिव परिवीक्षावधि पश्चात शासकीय करण सहित विभिन्न मांगों को लेकर 03 सितंबर 2021को अवकाश पर रहेंगे व ग्राम पंचायत कार्यलय बंद रहेंगे।

दुर्ग जिला सचिव संघ के जिला अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि 26 वर्ष बाद भी केन्द्र व राज्य शासन के 29 विभाग के दायित्व निर्वहन करने वाला पंचायत सचिवों को शासकीयकरण के लाभ से वंचित रखा गया है, अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के नेतृत्व मे दुर्ग जिले के समस्त सचिव 03 सितंबर 2021 को आंदोलन में सम्मिलित होकर सफल बनाएंगे।
अधिकारी कर्मचारी फेडरेश के आह्वान पर सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उक्त दिवस को आन्दोलन करेंगे 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ते सहित 14 सूत्रीय मांग, शासकीयकरण आदि मांगो को लेकर आंदोलन करेंगे आंदोलन को शतप्रतिशत सफल बनाने के लिए यशवंत आडिल प्रदेश कोषाध्यक्ष, विनोद साहू महामंत्री, शेषनारायण चन्द्रवँशी सचिव, गिरधर वर्मा कोषाध्यक्ष, तेजनारायण शर्मा सलाहकार, गुमान सिंह नायक सलाहकार, खिलावन साहू उपाध्यक्ष धारेंद्र देवांगन, राजकुमार देशमुख, दिलीप दिल्लीवार, निमेश भोयर ब्लाक अध्यक्ष दुर्ग,श्री नरेश राजपुर ब्लाक अध्यक्ष पाटन, श्री राकेश चंद्रकर ब्लाक अध्यक्ष धमधा, प्रदीप चन्द्राकर,श्रीमती सुलोचना चन्द्राकर, श्रीमती लतेश्वरी सोनवानी, बिहारी लाल साहू, मानसिंग नाविक सहित सभी पदाधिकारियों ने आंदोलन को सफल बनाने की अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *