भानुप्रतापपुर क्षेत्र में वाहनों की गई जांच, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर की गई कार्यवाही..

कांकेर। जिला मजिस्ट्रेट महोदय कांकेर चन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के आदेशानुसार आज दिनांक थाना भानुप्रतापपुर के घोड़ाबत्तर मे जिला परिवहन, माइनिंग, एवं यातायात पुलिस द्वारा चेक पोस्ट लगाकर माल वाहक ट्रक एवं कार तथा मोटर साइकल चालकों / मालिकों की गहन चेकिंग की गई, इस दौरान माइनिंग अधिकारी द्वारा कुल 40 माल वाहक ट्रको की चेकिंग की गई सभी का दस्तावेज सही पाया गया, यातायात पुलिस कांकेर द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट, नहीं पहनने वाले चालक मालिक जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते मोटर साइकल एवं कार चला रहे थे साथ ही दौरान चेकिंग शिक्षा विभाग के दो एवं पुलिस विभाग के तीन के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने से उनपर चलानी कार्यवाही की गई, इस दौरान कुल 65 छोटी बड़ी वाहन चालक एवं मालिक के विरुद्ध चलानी कार्यवाही कर उनसे सम्मन शुल्क के रूप मे कुल 19300/- उन्नीस हज़ार तीन सौ जुर्माना भरवाया गया निरंतर यातायात पुलिस कांकेर द्वारा सड़क दुर्घटना मे कमी लाने समझाइस एवं चलानी कार्यवाही की गई।

      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *