पाटन। विधानसभा के ग्राम उमरपोटी(गातापार) के वीर सपूत शहीद डोमेश्वर साहू की आज तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू ने उमरपोटी में शहीद स्मारक पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किए।भारत माता की सेवा करते हुए हमारे भाई के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। छत्तीसगढ़ महतारी को नमन करता हूं कि ऐसे बलिदानी सपूत को जन्म दिया।
इस अवसर पर सरपंच होरी साहू, डॉ डागेश्वर साहू, भीरेंद्र साहू,किशोर चंद्राकर,गिरीश साहू,चूरामन साहू,विनय साहू,गया राम,योगेन्द्र गंजीर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शहीद डोमेश्वर साहू की तृतीय पुण्यतिथि पर जिला उपाध्यक्ष ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए…
