सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई में हुआ 09 पुरुषो का, नसबंदी इस वर्ष सीएचसी उतई में अब तक 24 पुरुष नसबंदी

रिपोर्टर-रोशन सिंह


उतई ।कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के आदेशानुसार, डी एच ओ डॉ एस के मेश्राम, डॉ सी बी एस बंजारे एवम् डॉ देवेन्द्र किशोर बेलचंदन खंड चिकित्सा अधिकारी निकुम के निर्देशानुसार तथा डॉ एन. एल. बंजारे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उतई, वी एस रामटेके खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन में शनिवार को सीएचसी उतई में पुरुष 09 पुरुष हितग्राहियों का एन एस वी टी आपरेशन सर्जन डॉ ए के सान्याल द्वारा किया गया अब तक सीएचसी उतई में 24 एन एस वी टी आपरेशन हो चुका है। सहयोगी सीनियर सिस्टर नंदा शेख, जीतेश्वरी, के. वेंकटेश्वर राव ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक जितेंद्र कुमार पटेल मनीष कुमार दुर्गा प्रसाद खरे दिनेश पाटिल गजेंद्र गंधर्व देवनारायण बघेल संदीप ठाकुर ओटी अटेंडेंट का योगदान रहा।
शासन से पुरुष हितग्राही को नसबंदी की राशि 2000 रुपए उसके बैक खाते में प्रदाय की जाएगी। आगामी पुरुष नसबंदी शिविर 25 सितंबर को होगा जिसका पंजीयन सीएचसी उतई में प्रारंभ हो चुका है जिसकी जानकारी उतई सुपरवाइजर मुकेश कुमार मेश्राम द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *