दिल्ली: छत्तीसगढ़ सदन में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर जनपद सदस्य अंशु रजक ने बधाई दिया

दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सियासी संग्राम के बीच कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बैठक हुआ। इस बैठक को लेकर कल दिनभर राजनीतिक गलियारों में कई प्रकार की चर्चा होती रही।
दिल्ली में आलाकमान के द्वारा एक बार फिर से भूपेश बघेल पर भरोसा जताने के बाद पाटन क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आज सुबह जनपद सदस्य अंशु रजक अपने साथियों के साथ दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात किये। जनपद सदस्य अंशु रजक अपने साथियों के साथ दिल्ली में डेरा जमाए हुए थे । उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में काफी विकास कर रहा है ।आम आदमी , किसान,आदिवासियों की यह सरकार छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया के हितेषी सरकार हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा हुई ।।इस अवसर पर सुरेश सिन्हा, बबलू बिशेन व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *