जनता कांग्रेस का कांग्रेस में विलय होने की खबर महज कोरा अफवाह – JCCJकांग्रेस पार्टी में विलय होने की खबर का जोगी कांग्रेस ने किया खंडन।

⏸▶ अमित जोगी के नेतृत्व में स्व जोगी के अधूरे सपने को पूरा करने और छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढियों की सरकार बनाने प्रतिबद्ध पार्टी- JCCJ

⏸▶ छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढियों की सरकार की सरकार बनाना पार्टी का मुख्य उद्देश्य – JCCJ

⏸▶ ढाई-ढाई साल के फार्मूले के बजाय, जन घोषणा पत्र के फार्मूले में काम करे सरकार -सतीश पारख

✍? भिलाई-27 अगस्त 2021। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के दुर्ग जिला ग्रामीण अध्यक्ष सतीश पारख ने कहा कि छत्तीसगढ़ की एकमात्र क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( जे) का कांग्रेस पार्टी में विलय का समाचार निराधार और कोरी अफवाह है हम इस बात का खंडन करते है। पारख ने अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया श्रीमती सोनिया गांधी से पार्टी सुप्रीमों डॉक्टर रेणु जोगी जी के दिल्ली में मुलाकात को जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ का काँग्रेस में विलयकरण बताना महज कोरा अफवाह बताया है। उन्होंने कहा की हमारी पार्टी युवाओं की पार्टी है जो राज्य में सभी दलों से सबसे अधिक युवा अध्यक्ष माननीय श्री अमित जोगी जी के नेतृत्व में स्वर्गीय अजीत जोगी जी के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए और छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया की सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में संघर्ष करते रहेंगे। सतीश पारख ने सरकार को आईना दिखाते हुए कहा की छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जनादेश दिया है 70 सीटों से जीत दिलाई है ऐसे में कांग्रेस पार्टी को ढाई ढाई साल के फार्मूले के बजाय जन घोषणा के फार्मूले में काम करना चाहिए जिसमें उन्होंने शराबबंदी की बात की थी, बेरोजगारों को रोजगार और भत्ता देने का वादा किया था , किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ, अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने सहित अनेक वादा किया था तमाम वादों को छोड़ कर जनघोषणा पत्र के फार्मूले को छोड़कर काँग्रेस ढाई ढाई साल के फार्मूले में काम कर रही है।जो छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान है।
उन्होंने कहा की काँग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई ने पूरी पोल खोल दी है कि प्रदेश की सरकार व नेतृत्व दिल्ली दरबार बिना कुछ भी कर पाने में सक्षम नही है । जिस सरकार में कोई भी कभी भी किसी पर भी आरोप प्रत्यारोप लगाने में व्यस्त है।सरकार को चाहिए कि इस तरह की हरकतों से बाज आये और जनता की सेवा में ध्यान लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *