रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने 03 सितंबर को कलम बंद-काम बंद हड़ताल का ऐलान कर दिया है। हड़ताल में जाने के पूर्व फेडरेशन से सम्बध्दएवं सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों सहित कर्मचारी-अधिकारियों ने राज्य शासन के उपेक्षापूर्ण नीति के विरुद्ध 25 से 31 अगस्त तक काली पट्टी लगाकर विरोध दिवस मना रहे है।जोकि हड़ताल की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। हड़ताल को सफल बनाने पूरे प्रदेश के समस्त जिला,तहसील, विकासखण्डों में कार्यरत कर्मचारी-अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों,शालाओं,संस्थाओं में काली पट्टी लगाकर सघन संपर्क कर रहे हैं।
ं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोाजक कमल वर्मा एवं प्रमुख प्रवक्ता विजय झा ने बताया है कि कलम रख मशाल उठा चरणबद्व आंदोलन के बाद भी राज्य सरकार देय तिथि से मंहगाई भत्ता देने का निर्णय न लेकर प्रदेश के कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। प् विगत् दो वर्षो से करोना संक्रमण के योद्वा के रूप में अनेक कर्मचारियों ने अपने प्राण गवाएं है। इन विषम परिस्थिति में भी कर्मचारियों की मांगों पर कोई निर्णय न लेना न्याय संगत् नहीं है।जिसके कारण 03 सितंबर को सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल की घोषणा की गई है। इस आंदोलन में प्रदेश का हर ऐसा शासकीय सेवक जिसे 01 जुलाई 2019 से 01 जुलाई 2021 तक का मंहगाई भत्ता प्राप्त नहीं हुआ है,वह सामूहिक अवकाश आवेदन भरकर आंदोलन में भाग लेने उत्सुक है। जिसके ट्रेलर में 25 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला, तहसील,विकासखण्डों में पदस्थ शासकीय सेवकों ने काली पट्टी लगाकर विरोध दिवस का आगाज किया है। फेडरेशन द्वारा 3 सितंबर को प्रस्तावित कलम बंद आंदोलन को सफल बनाने प्रांतीय पदाधिकारियों को जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।पर्यवेक्षकों ने जिलों में बैठक लेना प्रारंभ कर दिया है। इसके बाद भी राज्य सरकार द्वारा देय तिथि से मंहगाई भत्ता सहित 14 सूत्रीय माँगपत्र के लंबित मांगों पर निर्णय नहीं लेने की स्थिति में अनिश्चितकालिन आंदोलन करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा। आज विभिन्न जिलों में फेडरेशन के बी.पी.शर्मा, राजेश चटर्जी,आर.के.रिछारिया,सतीश मिश्रा,मूलचन्द शर्मा,अश्वनी वर्मा, संजय सिंह,पंकज पाण्डेय, चन्द्रशेखर तिवारी, डी.एस.भारद्वाज,दिनेश रायकवार,बिन्देश्वर राम रौतिया, राकेश शर्मा,मनोज साहू,अश्वनी चेलक,प्रशांत दुबे,सत्येन्द्र देवांगन, नीरज प्रतापसिंह,आर.एन.ध्रुव, सत्यदेव वर्मा,हरिमोहन सिंह, होरीलाल छेद्इया,एन.एच. खॉन,अजय तिवारी, दिलीप झा,रमेश ठाकुर,इदरीश खॉन, विजय लहरे, राम सागर कोसले, एम.एल.चन्द्राकर,संजय शर्मा, पी.के.नामदेव,ओंकार प्रसाद वर्मा,पी.के.नामदेव,देवलाल भारती,टार्जन गुप्ता,शंकर वराठे, श्रीमती रंजना ठाकुर,वंदना शर्मा,सुनील नायक,गोपाल प्रसाद साहू,अनिल देवांगन,मोहित जैन, भगवान लाल वर्मा, इमरत लाल केवट,अशोक रायचा,उमेश कुमार बंछोर,मनोज कुमार साहू, टी.आर.देवॉगन,आदि नेताओं के नेतृत्व में कर्मचारियों को न केवल काली पट्टीयां लगाई गई अपितु वाट्सअप व मोबाईल पर तस्वीरें व वीडियो जारी किए गए।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश भर में शासकीय सेवक काली पट्टी लगाकर विरोध दिवस का किया आगाज़
