कंस्टीट्यूशनल क्लब आफ इंडिया दिल्ली में स्पीकर हाल में 3rd annual भारत श्री 2021 एवार्ड कार्यक्रम औद्योगिक चर्चा एवं काव्य संग्रह कार्यक्रम
नेशनल हुमन वेलफेयर काउंसिल द्वारा आयोजित हुआ भारत से 11 लोगों को नामिनेट कर यह एवार्ड से सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन राम मेघवाल
केंद्रीय संसदीय मामलों एवं संस्कृति मंत्री भारत सरकार ने श्रीमती कुर्रे को सम्मानित किया छत्तीसगढ़ से डॉ पार्वती कुर्रे को निरंतर समाज सेवा कार्यों के लिए भारत श्री 2021 से नवाजा गया। डॉक्टर पार्वती कुर्रे अपने सेवा कार्यों के कारण निरंतर मानव समाज के सेवा जागरूकता नारी शक्ति उत्थान शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं जिसके कारण उन्हें प्रदेश स्तर में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं आज डॉक्टर पार्वती की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर समाज सेविका के रूप में हो चुकी है जिसके फलस्वरूप उन्हें 25 अगस्त 2021को भारत श्री 2021प्राप्त हुआ।
वे आयुर्वेदिक डॉक्टर के रूप में अपने क्षेत्र में ग्रामीण जनों की सेवा के साथ-साथ उनके हर समस्याओं का समाधान भी करती हैं। डॉ पार्वती कुर्रे सतनामी समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी हैं वे सामाजिक एकता के लिए निरंतर प्रयास करती है।
उनके कार्य की सराहना प्रदेश में ही नहीं राष्ट्रीय स्तर भी होने लगी है। पूरे देश कश्मीर हरियाणा उत्तर प्रदेश पंजाब दिल्ली आंध्र प्रदेश हैदराबाद छत्तीसगढ़ से अलग-अलग क्षेत्र से औद्योगिक क्षेत्र से गौरी शंकर चौबे , गंगाधर रेड्डी सहित कला के क्षेत्र से समाज सेवा के क्षेत्र से 11लोगों को भारत श्री अवार्ड से अर्जुन राम मेघवाल के कर कमलों से नवाजा गया। कार्यक्रम में गुंजन मेहता जी अध्यक्ष नेशनल हुमन वेलफेयर काउंसिल पुष्कर मेहता और टीम के सभी सदस्य और और अन्य जगह से आए हुए लोग शामिल थे

