नगर साहू समाज उतई की बैठक संपन्न, 14 सितंबर को समाज रत्न दाऊ उत्तम साव का पुण्य स्मरण दिवस मनाने का लिया निर्णय

उतई ।नगर साहू समाज उतई के भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन शीतला नगर उतई में जिला साहू संघ दुर्ग के आव्हान पर तहसील व परिक्षेत्र, ग्रामीण स्तरीय बैठक रखी गई।
उक्त बैठक में समतामूलक समाज के संस्थापक छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज के प्रथम अध्यक्ष आर्युवेदाचार्य समाज रत्न दाऊ उत्तम साव का पुण्य स्मरण दिवस को 14 सितम्बर मंगलवार को दोपहर 12 बजे भव्य रूप से जिला स्तरीय उतई नगर के वार्ड 07 के सामुदायिक भवन में मनाए जाने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग राजेश साहू,अध्यक्ष नगर पंचायत उतई डीकेन्द्र हिरवानी, उपाध्यक्ष जिला साहू संघ नंद लाल साहू,उपाध्यक्ष जिला साहू संघ जगदीश दीपक,कोषाध्यक्ष जिला साहू संघ रेवा साहू,एल्डरमेन नगर पंचायत उतई खुमान साहू,अध्यक्ष तहसील साहू संघ दुर्ग प्रीतम साहू,अध्यक्ष पुरई परिक्षेत्र साहू संघ खिलावन साहू,अध्यक्ष नगर साहू समाज सुमन्त साहू,तुलाराम साहू,सचिव रोहित साहू,दिनेश साहू,उपाध्यक्ष किशोर साहू, दया राम साहू,अध्यक्ष खोपली परिक्षेत्र नंद कुमार साहू,लखन लाल साहू,लक्ष्मण साहू,विजय लक्ष्मी साहू,डोमिन साहू,हर प्रसाद साहू,डी.आर.साहू,खूबी राम साहू,गुलाब साहू,पोषण साहू,देवकरण साहू,घनश्याम साहू,गोपी चंद साहू,डॉ सुमन्त साहू,हिमाचल साहू,सुरेंद्र साहू,छंगा लाल साहू,भगवती साहू व अन्य सामाजिक जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *