नक्सलियों के मंसुबे नहीं होगे कामयाब


लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद । नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने नक्सल ऑपरेशन के द्वितीय बैठक में जहां जिला पुलिस बल के साथ ही विभिन्न अर्ध सैनिक बलो को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सल गतिविधियों पर कड़ाई से लगाम लगाना है जिसके लिए हमें अपनी सर्चिंग और रणनीति के हिसाब से काम करना होगा और विशेषकर उड़ीसा बॉर्डर हैं उन पर हमें विशेष निगाह रखना होगा और नक्सली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बढ़ने नहीं देना है यथासंभव इन पर जिले में पुलिस बल व अर्धसैनिक बल का इतना दबाव होना चाहिए कि ये कोई भी ऐसी हरकत ना कर पाए जिससे आम जनों को परेशानी हो जिसके लिए हर जवान को मुस्तैद एवं सक्रिय रहना होगा और तत्परता एवं उत्साह से कर्तव्य को निभाने है

मैंने अपने दौरे में देखा है कि पुलिस जवान और अर्धसैनिक बलों का उत्साह काफी बढ़ा हुआ है यह हमारे लिए प्रसन्नता और खुशी की बात है ।आज की बैठक में सी आर पी एफ, सी.एफ के साथ ही अन्य बलो से चर्चा कर नक्सलीयो के गतिविधियों को लेकर बारीकी से अध्ययन किया गया और उसी दृष्टिकोण से रणनीति बनाई गई है पत्रकारों के पूछे जाने पर कि जिला में कितने दलम सकिय है तो वे कहते हैं वर्तमान में चार पांच दलम सकिय है जिनमें उड़ीसा के भी दलम है इंटेलिजेंस के दृष्टिकोण से आज पुलिस बल और अर्धसैनिक बल की बैठक काफी महत्वपूर्ण रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *