पाटन। संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक शाला परसदा के बच्चों को अक्षय पात्र द्वारा आज हैप्पीनेस किट दिया गया जिसका वितरण संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने किया । हैप्पीनेस किट के माध्यम से बच्चों को किराने का सामान — आटा , नमक , फल्लीदाना , चना , गुड़ , दाल , दाल चीनी , हल्दी , शैक्षिक आपूर्ति स्टेशनरी–वैकल्पिक शैक्षणिक अभ्यास पुस्तिका , कोरोना वायरस के समय में वैकल्पिक व्यवस्था , कॉपी , पेन , और स्वच्छता उत्पाद– कोलगेट ब्रश , साबुन प्रदान किया गया । ” शासन द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है ताकि बच्चों का विकास हो सके एवम नियमित रूप से शाला में उपस्थिति हो सके । अच्छा खाओ अच्छा सीखो के उद्देश्य से किट का वितरण किया गया । इस अवसर पर प्रधानपाठक श्री पवन कुमार साहू , शिक्षक — कौशल कुमार शुक्ला , श्रीमती अनिता ध्रुव , श्रीमती शाहिन अली उपस्थित रहे ।
अक्षय पात्र द्वारा प्राथमिक शाला परसदा के बच्चों को दिया गया हैप्पीनेस किट, संकुल समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने किया किट का वितरण
