पाटन। विकास खण्ड पाटन के ग्राम झीठ के दो युवक ललित साहू एवं टिकेश साहू का स्पोर्ट्स शिक्षक के लिये चयन हुआ है। स्पोर्ट शिक्षक के लिये चयनित दोनों युवक आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल, ओएसडी आशिष वर्मा ,मनीष बंछोर से मिले। चैतन्य बघेल ने दोनों युवको को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल की शुभकामनाएं दिए।
मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने ग्राम झीठ के दोनों युवकों को मिठाई खिलाकर दी बधाई
