संदीप ने चित्रसेन के जज्बे को सलाम करते हुए उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए

कृत्रिम पैरों की मदद से चित्रसेन साहू ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड, फतह की माउंट एलब्रुस की चोटी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा चित्रसेन साहू ने नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है। चित्रसेन ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस फतह कर ली है। कृत्रिम पैरों की मदद से माउंट एलब्रुस की चोटी फतह की है । माउंट एलब्रुस की ऊंचाई 5,642 मीटर है। इस उपलब्धि के साथ चित्रसेन देश के पहले डबल अम्पुटी पर्वतारोही बन गए हैं। चित्रसेन साहू के इस उपलब्धि पर तेलगानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं।

संदीप ने कहा कि चित्रसेन साहू ने बुलंद हौसले का परिचय देते हुए कृत्रिम पैरों की मदद से यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर चढ़ाई कर कीर्तिमान हासिल कर प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित किया है चित्रसेन का जज्बा निश्चित ही वंदनीय है उन्होंने अपने जज्बे से असंभव को संभव कर दिखाया है उन्होंने चित्रसेन साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *