झीठ के दो युवकों का स्पोर्ट टीचर के लिये हुआ चयन ग्रामीणों ने दी बधाई

पाटन। विकास खण्ड पाटन के ग्राम झीठ जिसे खेल ग्राम के नाम से जाना जाता है। इस गाँव के दो युवक ललित साहू पिता संतोष साहू एवं टिकेश साहू पिता स्व. खेमलाल साहू का स्पोर्ट्स टीचर के रूप में चयन हुआ है। दोनो युवक ग्राम झीठ के मैदान में अभी भी नियमित रूप से अभ्यास करते है और गाँव के अन्य युवकों को भी विभिन्न खेल का अभ्यास करवाते हैं। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से बीपीएड करने के बाद गांव के युवकों को खेल का अभ्यास गांव के मैदान में करवा रहे है। टिकेश साहू का चयन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला तर्रा एवं ललित साहू का चयन शासकीय कन्या स्कूल पाटन में स्पोर्ट टीचर के लिये हुआ है। दोनों का चयन होनें पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। जिनमे प्रमुख रूप से जनपद सदस्य अंशु रजक,विवेक कौशिक ,टोनेश्वर साहू ,गोपेन्द्र सिन्हा मुकेश साहू( गुरुजी ) पुरुषोत्तम सिन्हा,भूपेश सिन्हा सहित अन्य ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *