पाटन — छतीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पाटन ब्लाक के द्वारा आज भिलाई 3 में मुख्यमंत्री निवास पहूंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की लंबित मांगो को पूरा करने का ज्ञापन एवं श्री बघेल के लिये राखी को उन तक पहुचाने के लिये उनके सुपुत्र चैतन्य बघेल को सौपा तथा उनके सुपुत्र चैतन्य बघेल, ओएसडी आशीष वर्मा एवं मनीष बंछोर को उनके कलाई में राखी बांधकर बहनों के मांग को पूरा कर उपहार देने की बात रखी सभी ने कहा कि आपका सन्देश मुख्यमंत्री तक पहुंचा देंगे उक्त जानकारी आगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के ब्लाक अध्यक्ष लता साहू ने बताई
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने मुख्यमंत्री को राखी भेजकर बहनों को उनकी मांगों के रूप में उपहार देने का किया आग्रह
