28 अगस्त को होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई में पुरुष नसबंदी कैम्प

उतई।कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के आदेशानुसार एवम् डॉ देवेन्द्र किशोर बेलचंदन खंड चिकित्सा अधिकारी निकुम के निर्देशानुसार तथा डॉ एन. एल. बंजारे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उतई के मार्गदर्शन में दिनांक 28 अगस्त दिन शनिवार को सीएचसी उतई में पुरुष नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके लिए पुरुष हितग्राही की समस्त लेबोटरी जांच सुबह 10 से बजे से किया जाना है।
अतः पुरुष हितग्राही निर्धारित समयानुसार सुबह 10 बजे सीएचसी उतई में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे एवम् हितग्राहियों का नसबंदी फॉर्म भी भरा जाएगा।
पंजीयन 9981338230 नंबर पर भी कराया जा सकता है।
शासन से पुरुष हितग्राही को नसबंदी की राशि 2000 रुपए उसके बैक खाते में प्रदाय की जाती है। विदित हो कि 31 जुलाई को सीएचसी उतई में सर्जन डॉक्टर ए. के. सान्याल द्वारा एक दिन में 15 एनएसवीटी किया गया था।
उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई के सेक्टर सुपरवाइजर मुकेश कुमार मेश्राम द्वारा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *