ग्राम पंचायत मालगांव का विशेष ग्रामसभा हुआ बहिष्कृत

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद— पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सभी पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन होना था लेकिन ग्राम पंचायत मालगांव में पूर्व सरपंच और पंचों की अनुपस्थिति को देखकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए ग्राम सभा को प्रेषित कर दिया। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत मालगांव का उप सरपंच ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष है साथ ही ग्राम पंचायत मालगांव को उप सरपंच है जो कि कांग्रेसी होते हुए भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन रखा गया था। जिसमें तीन ही पंच उपस्थित रहे, जिसको देखते हुए ग्रामीण आक्रोशित हो गए। और ग्राम सभा को बंद करवा दिए। साथ ही अनुपस्थित पंचों की बर्खास्तगी की भी मांग रखी गई। ग्रामीणों की गुस्सा देख एसडीएम को बुलाया गया और एसडीएम द्वारा ग्रामीणों की बात सुनी गई। और लोगों ने मांग रखी कि जितने भी अनुपस्थित पंच उपसरपंच है उसे बर्खास्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *