पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम सांकरा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन 23 सितंबर को पाटन विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया जा रहा है। जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है। शुक्रवार को तैयारी का जायजा लेने ओसडी आशीष वर्मा, जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू, कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू, जिला पंचायत के पूर्व सभापति जयश्री वर्मा,युवा कांग्रेस पाटन अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, जप सदस्य तुलसी अंशु रजक, डोरेे चंद्राकर,अमृत सिह राजपूत सांकरा पहुंच कर विभिन्न कार्यों का अवलोकन कर दिशा निर्देश दिए।स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी जोश से तैयारी में लगे हुए है।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे ओएसडी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं कृषि उपज मंडी अध्यक्ष..
