पाटन—आज विश्राम गृह पाटन में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी का जयंती सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई जयंती कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख वक्ता हेमंत देवांगन ,कमलेश मिश्रा,लीलाधर वर्मा ने स्व. राजीव गांधी जीवनी में प्रकाश डालते हुए कहा:-स्व. राजीव जी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उन्होंने 21वीं सदी के आधुनिक भारत का सपना देखा और उसे पूरा करने के लिए कई क्रांतिकारी फैसले लिए। उनकी दूरदर्शी और नवीन सोच के कारण भारत में ई-प्रशासन, सूचना प्रौद्योगिकी का विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और लोकतंत्र को सृदृढ़ बनाने में युवाओं की सशक्त भागीदारी संभव हो सकी।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नीरज सोनी ने कियाइस कार्यक्रम में प्रमुख रूप नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ,हेमंत देवांगन ,तरुण बिजोर,सतीश देवांगन, मनीष देवांगन,बलदाऊ भाले,महेश शर्मा जी,आभाष दुबे,लीलाधर वर्मा श्रीकांत देवांगन, नीरज सोनी,आदित्य तिवारी,मोती बघेल, मनोज कुर्रे,पिंटू सोनवांन,डॉ.गुनिराम,मुनेंद्र राणा,सत्या साहू,सालिक साहू,अरुण देवांगन, कौशिक,निशांत त्रिपाठी,गौतम कौशिक उपस्थित रहे ।

