डूमरडीह में बहेगी विकास की गंगा,गृहमंत्री ने दी एक करोड़ की सौगात,विकास कार्यो का किया गया भूमिपूजन व लोकार्पण

रिपोर्टर-रोशन सिंह


उतई । ग्राम पंचायत डुमरडीह मे विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे।अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने की।विशेष अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ थी।
स्वागत भाषण सरपंच चक्षु प्रभा द्वारा दी गई। सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि साहू ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार की विचार धारा को आगे बढ़ाते हुए शहरों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधा दिलाना पहली प्राथमिकता है। गांवो को भी शहर की तर्ज पर लगातार विकास कर रहे। आज बहुत सारे कामों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया है। और अभी लगभग डेढ़ साल बचा है।उसमे और बहुत काम करेंगे और विकास की रफ्तार को बहुत आगे तक पहुंचाएंगे। उप सरपंच प्रदीप पाटिल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के सशक्त प्रयास से डुमरडीह में चहुमुखी विकास हो रहा है।जो पिछले कई सालों से यह कुछ काम नहीं हुआ था। जो अब हो रहा है इसके लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का में ग्राम पंचायत डूमरडीह की जनता एवम् पंचायत प्रतिनिधियों के तरफ़ से दिल से आभार और सभी आतिथियो का भी आभार प्रकट करता हूं। भूमि पूजन और लोकार्पण के कार्यक्रम में ,ब्लाक अध्यक्ष नन्द कुमार सेन,पुर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेंद यादव,सरपंच चक्षु प्रभा,उप सरपंच प्रदीप पाटिल, उतई नगर के पार्षद प्रहलाद वर्मा, कोशिल्या नारंग प्रदेश सचिव, भिलाई के पूर्व पार्षद केशव बंछोर,पूर्व एल्डरमैन विलास राव बोरकर,पंच उमेन्द्र,टिकेश्वर, शिक्षक पोषण मारकंडे, प्राचार्या दुलारी चंद्रकर,रचना करकसे, सरिता कुंजाम,रामेश्वरी देशमुख, शारदा खेवार आनंद कुर्रे,कोशिल्या वर्मा, महिला अध्यक्ष अनिता पुरैना, उपाध्यक्ष अनिला जांगड़े, तरुणा आदि बहुत सारे ग्रामवासिया उपस्थित थे। भूमि पूजन
1)सामुदायिक भवन निर्माण वार्ड 20 मे लागत राशि 6.5 लाख
2) सामुदायिक भवन निर्माण कुम्हार पारा लागत राशि 5 लाख
3)सीसी रोड निर्माण होरिलाल के घर से तालाब तक लागत राशि 5 लाख
4)सीसी रोड निर्माण गोठान के पास लागत राशि 5 लाख
5)सीसी रोड निर्माण वार्ड 06,07,14,19,10 लागत राशि 5 लाख
6)शीतला मंदिर जीणोर्द्धन लागत राशि 5 लाख
7)शौचालय निर्माण आंगनवाड़ी 1 व 2 लागत राशि 1 लाख
8)प्राथमिक शाला डुमरडीह मे बाउंड्री वाल निर्माण लागत राशि 5लाख
9)सीसी रोड निर्माण कोमल घर से लेकर मुख्य सड़क तक लागत राशि 2 लाख
10)सीसी रोड निर्माण उल्फी के घर से तालाब तक 1.5 लाख
11) पंचायत भवन मे पेवार ब्लॉक निर्माण लागत राशि 3 लाख
लोकार्पण कार्यक्रम
1) शासकीय उचित मूल्य की दुकान लागत राशि 9.77 लाख
2) सीसी रोड निर्माण शीतला मंदिर पहुंच मार्ग लागत राशि 10 लाख
3) आगनबाड़ी ,स्कूल पहुंच मार्ग लागत राशि 18.99 लाख
4)निर्मला घाट निर्माण लागत राशि 2.60 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *