प्रधान पाठक हेमू साहू पर प्राण घातक हमला करने वाले व्यक्ति की अभी तक कोई सुराग नहीं


-छुरा*** : छुरा मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर जुनवानी के पास अज्ञात बदमाश ने प्रधानपाठक पर चाकू से प्राण घातक हमला किया गया। घटना 02अगस्त सोमवार सुबह 09 बजे की बताई जा रही है, अज्ञात बदमाश ने शिक्षक पर चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया ,जिससे शिक्षक की हालत गभीर है। बता दे कि पूरा मामला गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के अंतर्गत जुनवानी जंगल कुड़हिपथरा(घटारानी) के आसपास की है। शिक्षक हेमू राम साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल मंडेली प्रधापाठक के पद में पदस्थ है। रोज की तरह अपने स्कूल जा रहे थे। कुड़हिपथरा के पास सड़क पर खड़े होकर प्राथमिक शाला मड़ेली के प्रधान पाठक के.एस.यदू से फोन पर बात कर रहे थे उसी दरमियान अज्ञात व्यक्ति के द्वारा शिक्षक हेमू राम साहू पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। हमले से घायल शिक्षक वही सड़क किनारे तड़पता रहा। फोन में बातें करते करते प्रधान पाठक यदु को घटनाक्रम की जानकारी दी , यदु जी मेरे उपर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया है आप तुरंत कुड़हीपथरा जुनवानी पहुंचे। और तड़पते हुए घायल अवस्था में ही अपने घर फोन कर घटना की जानकारी दी। उनके परिवार वाले और पास के गांवों के ग्रामीणों एवं शिक्षकों के सहयोग से 108 गाड़ी के लिए फोन किया गया,,108 गाड़ी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में निजी गाड़ी से नयापारा राजिम निजी अस्पताल पहुचाया गया जहां शिक्षक का इलाज किया गया। हालत को देखते हुए घायल शिक्षक को रायपुर रिफर कर दिया गया जंहा उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी । शिक्षक के बारे में ग्राम मड़ेली के ग्रामीणों से बातचित करने पर बताया गया कि शिक्षक हेमुराम साहू मड़ेली मिडिल स्कूल में प्रधापाठक पद पर पदस्थ है वे बड़े ही सीधा साधा,सरल स्वभाव, मृदुभाषी,व अच्छे व्यक्तित्व के धनी है। 02 अगस्त से स्कूल खुलने पर अपने स्कूल जा रहे थे। वही शिक्षक पर प्राण घातक हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है घायल शिक्षक हेमुराम साहू भेंडरी लोहरसी के निवासी है। जिनके 2 पुत्र, 2 पुत्रियां है। वही नजदीकी थाना छुरा में इस घटना के बारे मेें डियर साहू,यदु सर एवं उनके परिजनों ने सूचना दी। छुरा पुलिस घटना स्थल पहूंच कर घटनाक्रम की स्थिति की पड़ताल की। घटना की रिपोर्ट परिजनों ने दूसरा दिन छुरा थाने में दर्ज कराया।
प्रधान पाठक हेमू साहू का ईलाज रायपुर के निजी अस्पताल में जारी रहा और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हुआ और अब डिस्चार्ज हो कर घर में स्वास्थय लाभ ले रहे हैं।ग्राम मड़ेली के ग्राम प्रमुखों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उनके कुशल-क्षेम जाऩने निवास ग्राम भेन्ड्री (लोहरसी)। पहुंचे। जहां प्रधान पाठक हेमू साहू के स्वास्थ्य में सुधार देख ग्रामीण गदगद हुए। साथ ही प्रधान पाठक हेमू राम साहू भी ग्राम मड़ेली के ग्राम प्रमुखों,- पंचायत प्रतिनिधियों व शुभचिंतकों को देख गदगद दिखाई दिए। वहीं ग्राम मड़ेली के प्रमुखों ने ऩाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लगभग पन्द्राह-सोलह दिन बीत जाने के बाद भी छुरा पुलिस घटना की आरोपी की सुराग नहीं लगा पाए। वहीं इस मार्ग से प्रतिदिन शासकीय कर्मचारी, बड़े व लघु व्यपारी, राहगीर चलते हैं।जो अब इस घटना से दहशत में हैं। लोगों के बीच में अब भी भय व्याप्त है। क्योंकि बीच में घनघोर जंगल और सुनसान इलाका है।
प्रधान पाठक हेमू साहू के कुशल-क्षेम जाऩने पहुंचे- श्री भरत नागवंशी (पूर्व सरपंच), भीखम सिंह ठाकुर (उपसरपंच), गजेन्द्र ठाकुर (सरपंच प्रतिनिधि) ,ईश्वर निर्मलकर,किशन नंदे, गिरधारी सेन, माधव निर्मलकर,केशव दास मानिकपुरी,वेशनारायण ठाकुर, तेजराम निर्मलकर,लाल जी सिन्हा आदि लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधान पाठक पर प्राण घातक हमला करने वाले व्यक्ति को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, साथ ही राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त श्री तुलसी जयंती पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल समस्त ग्रामवासी, छात्र- छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रधान पाठक हेमू राम साहू के शीघ्र स्वस्थ होने भगवान से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *