अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई देवभोग मे मनाया गया अमृत महाउत्सव

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

देवभोग — अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 50स्थानों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को विद्यार्थी परिषद अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश मेे मना रही है। भारत की स्वाधीनता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अनेकों वीरों ने अपना सर्वश्व बलिदान किया है। विद्यार्थी परिषद वर्ष भर कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को वीर बलिदानियों की गाथा से परिचित कराएगी। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर विद्यार्थी परिषद का एक गांव एक तिरंगा अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के जनमानस में देश प्रेम की भावना का विकास एवं देश की स्वतंत्रता हेतु अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर सपूतों की गौरवगाथा से परिचित कराना है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता से तिरंगा झण्डा फराया गया ।साथ ही देवभोग नगर भ्रमण किया गया कुछ समय बाद राष्ट्रीय गान कर कार्यक्रम को समापन किया गया ।विद्यार्थी परिषद का यह अभियान समाज में राष्ट्रवाद की भावना का विकास करना है। इस अवसर पर गजानन नागेश आकांक्षा जयसवाल ,विकाश शर्मा अभिषेक यादव व गौरीशंकर कश्यप ,माखन कश्यप ,सुभाष अन्य कार्यकर्ता शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *