स्वतंत्रता दिवस एवं तुलसी जयंती पर हुआ काव्य-गोष्ठी , हिन्दी साहित्य भारती एवं रत्नांचल साहित्य परिषद ने किया आयोजन

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

अमलीपदर/मैनपुर

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं संत कवि तुलसीदास जी के जयंती के अवसर पर हिन्दी साहित्य भारती गरियाबंद एवं रत्नांचल साहित्य परिषद अमलीपदर के संयुक्त तत्वावधान में आनलाइन गूगल मीट के माध्यम से”काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया था!कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे मुन्नालाल देवदास जिलाध्यक्ष हिन्दी साहित्य भारती गरियाबंद,एवं विशिष्ट अतिथि विरेंद्र साहू रत्नांचल जिला साहित्य परिषद गरियाबंद एवं देवशरण राम साहू अध्यक्ष रत्नांचल साहित्य परिषद अमलीपदर के उपस्थिति में किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,एवं संत कवि तुलसीदास जी के छायाचित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को शुरू किया गया!ज्ञात हो कि संयोगवश स्वतंत्रता दिवस एवं संत तुलसीदास जयंती के साथ-साथ रत्नांचल साहित्य परिषद अमलीपदर का स्थापना दिवस भी मनाया गया!काव्य-गोष्ठी में कवि साहित्यकारों ने देशभक्ति रचना एवं मानस पाठ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए देश के वीर शहीदों एवं संत कवि तुलसीदास जी को याद कर काव्यांजलि अर्पित किया। काव्य गोष्ठी में मुख्यरूप से मुन्नालाल देवदास, वीरेंद्र साहू, देवशरण राम साहू, उमेश श्रीवास”सरल” , कमल किशोर ताम्रकार,नरेंद्र कुमार पार्थ रायपुर अवतार सिन्हा”अंगार” ,रासबिहारी नागेश , भुवेन्द कुमार बघेल,धर्मेन्द्र कुमार चेलक, दिलेन्द सिन्हा बेमेतरा,आदि कवि लेखक साहित्यकारों ने रचना पाठ किया। कार्यक्रम का मंच संचालन कमल किशोर ताम्रकार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *